Maharashtra Weather: पुणे में 130 साल बाद अप्रैल में रिकॉर्ड तोड़ बारिश, आज 16 जिलों में ओले गिरने की चेतावनी; जानें मुंबई क्यों रह गई सूखी

Maharashtra Weather Update 4 April: महाराष्ट्र में पश्चिमी विक्षोभ और लाइन ऑफ डिसकंटीन्यूटी के कारण मौसम बदल गया है। पुणे में 1896 के बाद सबसे अधिक बारिश दर्ज हुई है। IMD ने मराठवाड़ा और विदर्भ के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं महाराष्ट्र के मौसम का हाल।

Maharashtra Weather Alert: महाराष्ट्र के कई हिस्सों में पिछले 3-4 दिनों से लगातार हो रही बेमौसम बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। विदर्भ और मराठवाड़ा में भारी बारिश और ओले गिरने (Hailstorm) का दौर जारी है, जबकि पुणे में बारिश ने पिछले 130 सालों का रिकॉर्ड तोड़ कर दिया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, फिलहाल एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) और 'लाइन ऑफ डिसकंटीन्यूटी' (Line of Discontinuity) के सक्रिय होने से यह स्थिति बनी है।

maharashtra Weather Today

आज महाराष्ट्र के 16 जिलों में अलर्ट

पुणे में ऐतिहासिक बारिश: 1896 का रिकॉर्ड टूटा (Pune Record Rain)

पुणे के शिवाजीनगर इलाके में एक ही दिन में 65 mm बारिश दर्ज की गई, जिसने 4 अप्रैल 1896 को दर्ज 51.1 mm के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। शहर के कुछ हिस्सों में तो हालात 'बादल फटने' जैसे थे; खड़कवासला में 104.2 mm और सिंहगढ़ रोड पर महज एक घंटे में 100.2 mm बारिश हुई। इस मूसलाधार बारिश के कारण शहर में 80 से अधिक पेड़ गिर गए और सड़कों पर भारी जलजमाव देखा गया।

End of Feed