Maharashtra Weather: विदर्भ में टूटा 134 साल का रिकॉर्ड! अकोला-अमरावती में आसमान से बरस रही आग, 10 जिलों में लू की चेतावनी

Maharashtra Weather Update 29 April: महाराष्ट्र के विदर्भ और मराठवाड़ा में भीषण लू का कहर है। अकोला में पारा 46.9 डिग्री के पार है, वहीं नागपुर-यवतमाल समेत 10 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जानें आज का मौसम अपडेट।

Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में मौसम के दो चरम रूप देखने को मिल रहे हैं। एक ओर जहां विदर्भ और मराठवाड़ा भीषण लू (Heatwave) की चपेट में हैं, वहीं दूसरी ओर भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों में बेमौसम बारिश और गरज-चमक का 'येलो अलर्ट' जारी किया है।

IMD Heatwave and Hailstorm Alert Maharashtra weather update April 29

आज कहीं लू तो कहीं बारिश (AI Image)

अकोला और अमरावती में पारा 46 पार (Vidarbha Weather IMD Alert)

विदर्भ के जिलों में गर्मी ने पिछले कई दशकों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। अकोला में तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अप्रैल महीने के इतिहास में चौथा सबसे अधिक तापमान है। अमरावती में 1892 के बाद दूसरी बार पारा 46.8 डिग्री तक पहुंचा है, जबकि वर्धा और यवतमाल में भी दशकों पुराने रिकॉर्ड टूट गए हैं। भीषण गर्मी के कारण अब तक राज्य में दो लोगों की जान जा चुकी है।

End of Feed