Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में लू के बीच बारिश की एंट्री, 5 दिन बिगड़ा रहेगा मौसम! जानें Mumbai Weather का हाल

Maharashtra Weather Update 22 April: महाराष्ट्र में भीषण गर्मी के बीच अगले कुछ दिनों तक बारिश का मौसम देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने मुंबई समेत कई जिलों में आंधी, बारिश और बिजली का अलर्ट जारी किया है।

Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र के मौसम में लगातार उलटफेर देखने को मिल रही है। एक तरफ जहां कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है, वहीं दूसरी ओर आंधी-बारिश के मौसम की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग (IMD) ने आज मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र और कोंकण के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में अगले कुछ दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश का मौसम बरकरार रहने का पूर्वानुमान जताया गया है।

Maharashtra Weather - AI

महाराष्ट्र में आज का मौसम (AI Image)

मुंबई में आज बारिश का अलर्ट! (Mumbai Weather)

मुंबई और आसपास के इलाकों में भी आज मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आ रहा है। अगले 24 घंटों के दौरान यहां आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। मुंबई में बुधवार को अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। वहीं 22 और 23 अप्रैल के लिए मुंबई और ठाणे में उमस भरी गर्मी के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की चेतावनी जारी की गई है।

End of Feed