Maharashtra Weather: लू और बारिश के बीच बदला महाराष्ट्र का मौसम, इन जिलों में हीटवेव अलर्ट

Maharashtra Weather Update 14 May: महाराष्ट्र में भीषण गर्मी और लू ने लोगों को परेशान कर रही है। IMD ने कई जिलों में हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं कुछ हिस्सों में बारिश का भी अनुमान जताया गया है।

Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में कहीं गर्मी और लू कहर बरपा रही है, तो कहीं बारिश का मौसम देखने को मिल रहा है। राज्य के कई हिस्सों में तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण तापमान लगातार तेजी से बढ़ रहा है। हीटवेव के चलते लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने आज यानी 14 मई को महाराष्ट्र के कई जिलों में लू और भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है। खासतौर से मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ के इलाकों में तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है।

Maharashtra Weather

महाराष्ट्र का मौसम

महाराष्ट्र के इन जिलों में लू का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को उत्तर महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कई जिलों में लू के हालात बन सकते हैं। इस दौरान जलगांव, अहिल्यानगर, नासिक, पुणे समेत आसपास के इलाकों में हीटवेव चलने की संभावना है। वहीं छत्रपति संभाजीनगर, जालना, बीड, परभणी, हिंगोली और नांदेड़ जिलों में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने विदर्भ के अकोला, अमरावती और वर्धा जिलों में भी लोगों को दिन के समय सतर्क रहने की सलाह दी है।

End of Feed