Maharashtra Weather: पूरे महाराष्ट्र में 4 अप्रैल तक अस्थिर रहेगा मौसम, ओले-बारिश का डबल अटैक; 20 से ज्यादा जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट'

Maharashtra Weather Update 1 April: महाराष्ट्र में आज भी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के बड़े हिस्से के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है, जिसमें भारी बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि (Hailstorm) की गंभीर चेतावनी दी गई है। आइए जानते हैं महाराष्ट्र के मौसम का हाल और यह क्यों किसानों के लिए चिंता का सबब बन रहा है।

Maharashtra Weather Alert: महाराष्ट्र में कुदरत के दो रंग एक साथ देखने को मिल रहे हैं। जहां एक तरफ विदर्भ और मराठवाड़ा में उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है, वहीं दूसरी तरफ बादलों की गरज और ओलों की बौछार ने चिंता बढ़ा दी है। सोमवार और मंगलवार को राज्य के कई हिस्सों में हुई ओलावृष्टि के बाद अब मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी 1 अप्रैल और कल, 2 अप्रैल को राज्य के अधिकांश हिस्सों में 'ऑरेंज अलर्ट' घोषित किया है।

maharashtra Weather Today

महाराष्ट्र के 20 से अधिक जिलों में आज भी अलर्ट

आज और कल इन जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट' (IMD Orange Alert Today)

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, बुधवार (1 अप्रैल) और गुरुवार (2 अप्रैल) को महाराष्ट्र के आंतरिक हिस्सों में मौसम सबसे ज्यादा आक्रामक रहेगा। पुणे, नासिक, जलगांव, अहिल्यानगर, सतारा, सांगली, सोलापुर, छत्रपति संभाजीनगर, जालना, परभणी, बीड, हिंगोली, नांदेड़, लातूर, धाराशिव के साथ-साथ पूरा विदर्भ (नागपुर, अकोला, अमरावती, चंद्रपुर, गढ़चिरौली आदि) इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने। बिजली कड़कने के साथ मध्यम से भारी बारिश होगी और कई स्थानों पर ओले (Hail) गिरने की संभावना जताई गई है।

End of Feed