Maharashtra Rain: रायगढ़ में बांध टूटने से कई गांव डूबे, खंडाला में लैंडस्लाइड

महाराष्ट्र में इन दिनों लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। भारी बारिश के चलते यहां रायगढ़ जिले में 30-35 साल पुराना बांध टूट गया, इससे 15 गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ। उधर खंडाला में हुए लैंडस्लाइड में एक की मौत हो गई है।

Maharashtra Rain: महाराष्ट्र में इन दिनों Monsoon खूब मेहरबान है और लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। बारिश के चलते तमाम इलाके बाढ़ के पानी में डूब गए हैं। गलियां, पार्क से लेकर क्या सड़क और क्या रेलवे ट्रैक सभी बारिश के पानी में डूबे हुए हैं। कई पहाड़ी इलाकों से लैंडस्लाइड की खबरें आ रही हैं तो मैदानी इलाकों में बाढ़ से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। कुछ दिन पहले तक जिन इलाकों में लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे थे, वही इलाके अब बाढ़ के अथाह पानी में डूबे हुए हैं। हालात सरकारों की तरफ से मानसून से पहले किए गए दावों की भी पोल खोलते हैं। रायगढ़ जिले में 30-35 साल पुराना बांध टूंटने से पूरा इलाका जलमग्न हो गया है। बाढ़ ने पूरे इलाके को घेर लिया है।

Raigarh Dam

रायगढ़ में बाध टूटने से गांव डूबे

गांवों में घुसा पानी, सड़क जलमग्न

महाराष्ट्र में रायगढ़ जिले की करजत तालुका में मोगराज ग्राम पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अंबिवली गांव के पास 30-35 साल पुराना बांध टूट गया है। इस पुराने बांध के टूटने से बड़ी मात्रा में पानी गांव में घुस गया है। यहां के गांवों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क बाढ़ के पानी में डूब गई है। इससे मोगराज, राजपे, जमबुरुंग सहित करीब 15 गांवों की कनेक्टिविटी प्रभावित हुई है।

End of Feed