'विवाहित व्यक्ति से झगड़े के बाद महिला ने जारी रखे शारीरिक संबंध', ठाणे की अदालत ने दुष्कर्म मामले में आरोपी को किया बरी

Thane Case: महाराष्ट्र के ठाणे की एक अदालत ने विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप से एक व्यक्ति को बरी कर दिया। साथ ही अदालत ने उल्लेख किया कि महिला ने समय-समय पर अपने बयान बदले।

Thane Case: महाराष्ट्र के ठाणे की एक अदालत ने विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप से एक व्यक्ति को बरी करते हुए कहा कि आरोपी के विवाहित होने की जानकारी होने के बावजूद महिला का उसके साथ संबंध रखना, बिना सहमति के शारीरिक संबंध बनाने के दावे पर संदेह उत्पन्न करता है।

Thane Court

ठाणे की अदालत ने दुष्कर्म मामले में आरोपी को किया बरी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

सत्र न्यायाधीश जी. टी. पवार ने एक जुलाई के अपने आदेश में कहा कि ऐसे में यह दावा संदेहास्पद प्रतीत होता है कि संबंध, विवाह की आड़ में बनाए गए थे या इसमें महिला की सहमति नहीं थी। आदेश की प्रति शनिवार को उपलब्ध कराई गई।

End of Feed