Maharashtra: नंदुरबार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई; दूध उत्पादन बढ़ाने वाले इंजेक्शन गिरोह का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार

नंदुरबार पुलिस और स्थानीय अपराध जांच शाखा ने एक खतरनाक गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो पशुओं में दूध बढ़ाने के लिए जहरीले इंजेक्शन बना रहा था। गवलीवाड़ा इलाके में छापेमारी के दौरान लाखों रुपये मूल्य के अवैध रसायन बरामद हुए। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Nandurbar News: महाराष्ट्र के नंदुरबार में स्थानीय अपराध जांच शाखा और शहर पुलिस ने मिलकर एक अहम कार्रवाई को अंजाम दिया है। संयुक्त ऑपरेशन के तहत पशुओं में दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए इस्तेमाल होने वाले खतरनाक इंजेक्शन तैयार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया।

Nandurbar Police Bust Gang Producing Dangerous Milk-Enhancing Injections (Symbolic Photo)

नंदुरबार पुलिस ने दूध बढ़ाने वाले इंजेक्शन बनाने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया (सांकेतिक फोटो)

पुलिस ने शहर के गवलीवाड़ा क्षेत्र में स्थित एक मकान पर छापा मारते हुए लगभग 20 लाख 20 हजार रुपये कीमत के अवैध रसायन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, यहां गाय और भैंसों के दूध को बढ़ाने के लिए प्रतिबंधित और जहरीले रसायनों का इस्तेमाल कर खतरनाक इंजेक्शन बनाए जा रहे थे।

End of Feed