Mumbai News: मुंबई के व्यस्त इलाके कुर्ला में तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। रात करीब 3 बजकर 40 मिनट पर क्रेन के जरिए एक जेसीबी (JCB) मशीन को उठाकर दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से क्रेन और जेसीबी मशीन दोनों नीचे गिर गए। इस दुर्घटना में 8 से 10 लोगों के घायल होने की खबर है। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी की मौत की सूचना नहीं है। घायलों को तुरंत पास के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Mumbai News: मुंबई के कुर्ला में तड़के बड़ा हादसा, JCB शिफ्ट करते समय क्रेन समेत गिरी मशीन, 8-10 लोग घायल
खाली कराया गया था इलाका, टला बड़ा हादसा
हादसे के समय सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए क्रेन से जेसीबी शिफ्टिंग के दौरान आसपास का इलाका पहले ही खाली करा लिया गया था। इसी सतर्कता की वजह से एक बहुत बड़ी जनहानि होने से टल गई।
रेलवे लाइन के पास हादसा: घटनास्थल के ठीक पास सेंट्रल रेलवे की मालगाड़ी चलने वाली मुख्य लाइन भी मौजूद है।
MMRDA की लापरवाही: इस निर्माण कार्य और घटना की पूरी जिम्मेदारी मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (MMRDA) की बताई जा रही है।
वहीं, स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंच चुकी है। क्रेन और जेसीबी को हटाने तथा यातायात को सामान्य करने का काम जारी है। एमएमआरडीए (MMRDA) के अधिकारियों से इस तकनीकी विफलता और लापरवाही को लेकर सवाल पूछे जा रहे हैं।
