Maharashtra: लाडकी बहन योजना की किस्त पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने खटखटाया चुनाव आयोग का दरवाजा

Maharashtra News: महाराष्ट्र में संक्रांति पर्व से पहले सरकार की लाडकी बहन योजना को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। दिसंबर और जनवरी की किस्त एक साथ महिलाओं के खातों में ट्रांसफर करने की तैयारी पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाते हुए इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया है। वहीं भाजपा ने आरोपों को खारिज करते हुए कांग्रेस पर महिला हितों की योजनाओं का विरोध करने का आरोप लगाया है।

Maharashtra News: महाराष्ट्र सरकार की लाडकी बहन योजना को लेकर चुनावी माहौल में नया विवाद खड़ा हो गया है। सरकार दिसंबर और जनवरी महीने की किस्त एक साथ संक्रांति पर्व के अवसर पर महिलाओं के खातों में ट्रांसफर करने की योजना में है। जिसपर कांग्रेस ने गंभीर आपत्ति जताई है और इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया है। इस योजना के तहत सरकार करीब 1 करोड़ महिलाओं के बैंक खातों में कुल 3,000 रुपये जमा करने जा रही है। कांग्रेस का आरोप है कि 14 जनवरी को होने वाले नगरपालिका चुनावों से ठीक पहले इस तरह की राशि जारी करना मतदाताओं को प्रभावित करने का प्रयास है।

ladki bahin yojna next installment

चुनाव से पहले किस्त आने को लेकर मचा बवाल (AI Image)

कांग्रेस ने मतदान को प्रभावित करने के आरोप लगाए

महाराष्ट्र कांग्रेस के महासचिव संदेश कोंडविलकर ने इस मुद्दे पर चुनाव आयोग को पत्र लिखकर मांग की है कि लाडकी बहन योजना की दूसरी किस्त को फिलहाल रोका जाए। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि चुनाव से ठीक पहले महिलाओं के खातों में पैसा डालना सत्तारूढ़ दल के पक्ष में माहौल बनाने जैसा है। कांग्रेस ने इसे सामूहिक सरकारी रिश्वतखोरी करार देते हुए कहा है कि इससे महिला मतदाताओं पर दबाव पड़ सकता है और वे सत्ताधारी दल के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान कर सकती हैं।

End of Feed