सेल्फी का जानलेवा जुनून: खदान में पैर फिसलने से 3 दोस्तों की पानी में डूबकर दर्दनाक मौत, बचाने के चक्कर में तीनों ने गंवाई जान

Jalgaon Selfie Death Accident: महाराष्ट्र के जलगांव (अमलनेर) में बड़ा हादसा। सेल्फी लेने के चक्कर में पानी से भरी खदान में गिरे तीन दोस्तों की डूबने से दर्दनाक मौत। पूरे इलाके में मातम।

Amalner Quarry Drowning Incident: महाराष्ट्र के जलगांव जिले के अमलनेर शहर से एक ऐसी दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है, जिसने एक बार फिर स्मार्टफोन और सेल्फी के बढ़ते जानलेवा क्रेज पर बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है। यहां मंगलवार शाम को महज एक खूबसूरत सेल्फी लेने की चाहत तीन जिगरी दोस्तों की जिंदगी का आखिरी पल बन गई। खदान के 30 फीट गहरे पानी में डूबने से तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

सेल्फी का जानलेवा जुनून: खदान में पैर फिसलने से 3 दोस्तों की पानी में डूबकर दर्दनाक मौत, बचाने के चक्कर में तीनों ने गंवाई जान

सेल्फी का जानलेवा जुनून: खदान में पैर फिसलने से 3 दोस्तों की पानी में डूबकर दर्दनाक मौत, बचाने के चक्कर में तीनों ने गंवाई जान

घूमने निकले थे तीन दोस्त, सेल्फी लेते समय बिगड़ा संतुलन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान मानव रतनानी, कार्तिक उधवानी और दिनेश पंजवानी के रूप में हुई है। तीनों दोस्त मंगलवार की शाम को अमलनेर के चोपड़ा रोड स्थित फ्लाईओवर के पास घूमने के लिए निकले थे।

End of Feed