Maharashtra FDA Raid: त्योहारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर FDA का शिकंजा, 64 होटल-रेस्टोरेंट की जांच, 12 लाइसेंस निलंबित

Maharashtra FDA Raid News:महाराष्ट्र FDA ने 17 से 20 सितंबर के बीच मिलावटखोरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर 32,023 किलो संदिग्ध खाद्य सामग्री जब्त या नष्ट की। वहीं गुटखा-पान मसाला मामलों में 14 FIR दर्ज कर 15 लोग गिरफ्तार किए गए।

Maharashtra FDA Raid News: आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने मिलावटखोरों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया है। इस राज्यव्यापी अभियान के दौरान करीब 32,023 किलो/लीटर संदिग्ध, मिलावटी और अस्वच्छ खाद्य सामग्री को जब्त व नष्ट किया गया। जब्त किए गए इस सामान की अनुमानित कीमत करीब 1.36 करोड़ रुपये बताई गई है। इसके अलावा, मिरज एमआईडीसी (MIDC) इलाके में 1,868 किलो संदिग्ध हल्दी पाउडर भी जब्त किया गया, जिसकी कीमत लगभग 6.53 लाख रुपये आंकी गई है।

FDA Raid

मिलावटखोरों पर महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन

होटल-रेस्टोरेंट की भी जांच

यह विशेष अभियान 17 से 20 सितंबर 2026 के बीच पूरे महाराष्ट्र में चलाया गया। इस कार्रवाई के दायरे में खोया, मावा, पेड़ा, घी, तेल, बर्फी, विभिन्न मिठाइयां, गुड़ और अन्य डेयरी उत्पाद शामिल रहे। इस दौरान केवल डेयरियों या गोदामों ही नहीं, बल्कि बड़े पैमाने पर खान-पान के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भी शिकंजा कसा गया। राज्यभर में कुल 64 होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों की भी बारीकी से जांच की गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 12 खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए, जबकि 36 प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस जारी किए गए।

End of Feed