महाराष्ट्र में 1.5 करोड़ किसानों को इसी हफ्ते मिलेगी 5000 रुपये की सहायता राशि, कैबिनेट का बड़ा ऐलान

महाराष्ट्र सरकार सूखा प्रभावित करीब 1.5 करोड़ किसानों को 5000 रुपये की अग्रिम सहायता राशि देगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसी हफ्ते भुगतान के साथ ही राहत राशि से बैंकों को कर्ज कटौती रोकने के निर्देश दिए।

महाराष्ट्र में सूखे और फसल नुकसान से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी घोषणा की है। सरकार लगभग 1.5 करोड़ किसानों को 5000 रुपये की अग्रिम वित्तीय सहायता देने जा रही है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सहायता राशि इसी हफ्ते किसानों के बैंक खातों में सीधे जमा कराई जाए। सरकार के मुताबिक, इस योजना पर कुल 7500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

CM Devendra Fadanvis

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बैंकों को भी दिए खास निर्देश

कैबिनेट बैठक के बाद लिए गए इस फैसले का उद्देश्य सूखे, पानी की कमी और फसल को हुए नुकसान से जूझ रहे ग्रामीण परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। हालांकि, किसानों के खातों में भुगतान शुरू होने की तारीख और पात्र लाभार्थियों से जुड़ी विस्तृत जानकारी की आधिकारिक जानकारी का अभी इंतजार है।

End of Feed