Maharajganj News: प्रेमी ने शादी से किया इनकार तो नाराज होकर युवती चढ़ी मोबाइल टावर पर, 'शोले' स्टाइल में किया ड्रामा

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 24, 2023, 03:19 PM IST

महराजगंज के भिटौली क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यहां ‘शोले’ फिल्म की तर्ज पर एक युवती अपने प्रेमी पर शादी का दबाव बनाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गयी।

Maharajganj News: महराजगंज जिले के भिटौली थाना क्षेत्र में ‘शोले’ फिल्म की तर्ज पर एक 20 वर्षीया युवती अपने 24 वर्षीय ट्रक चालक प्रेमी पर शादी का दबाव बनाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गयी। युवती को टावर पर चढ़ा देख स्थानीय लोग मोबाइल टावर के पास इकट्ठा होने लगे, जिससे पास के राजमार्ग पर यातायात जाम हो गया और पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी।

Maharajganj News

महराजगंज में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती

पुलिस ने युवती को उतारा नीचे

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अजय सिंह चौहान ने बताया कि "युवती बृहस्पतिवार को महराजगंज जिले के सेमरा राजा टोल प्लाजा क्षेत्र के पास मोबाइल टावर पर चढ़ गई। उसका पिछले कुछ वर्षों से एक स्थानीय युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह अपने प्रेमी से शादी के लिए उससे व उसके परिवार से अपनी बात मनवाना चाहती थी।" मौके पर बढ़ रही भीड़ ने अपने अपने मोबाइल से रिकॉर्डिंग शुरू कर दी जिससे अराजकता उत्पन्न हो गयी और स्थानीय पुलिस को हरकत में आना पड़ा।

End of Feed