Rohtas : महादेव खोह वॉटरफॉल ने लिया रौद्र रूप, वीडियो देख सहम जाएंगे आप

बिहार के कई जिलों में मॉनसून के सक्रिय होने से झमाझम बारिश का दौर जारी है। इसी बीच राज्य के रोहतास जिले में भारी बारिश के दौरान महादेव खोह के पास स्थित वॉटरफॉल की कुछ रौद्र तस्वीरें देखने को मिली हैं। आप भी वीडियो में नजारा देख सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
मुख्य बातें
  • रोहतास के नौहटा स्थित महादेव खोह जलप्रपात में आया पानी
  • महादेव खोह वॉटरफॉल ने लिया रौद्र रूप
  • मॉनसून के सक्रिय होने एक्टिव होता है वॉटरफॉल

रोहतास में मूसलाधार बारिश के बाद नौहटा स्थित महादेव खोह में जलप्रपात की तरह दृश्य देखने को मिला रहा है। दरअसल, कैमूर पहाड़ी पर हुई मूसलाधार बारिश के बाद महादेव खोह के पास गिरने वाला वॉटरफॉल सक्रिय हो गया। अचानक आए तेज पानी की वजह से आसपास के दुकानदारों के साथ पूजा अर्चना करने आए लोग मौके से भाग निकले। स्थानीय लोगों का कहना है कि मॉनसून के सक्रिय होने पर यह वॉटरफॉल काफी रौद्र रूप के साथ पेश होता है। लेकिन, जैसे-जैसै बारिश थमती है, इसकी भी रफ्तार धीमी पड़ने लगती है।

Waterfall in Mahadev Khoh

महादेव खोह जलप्रपात

जलप्रपात का वीडियो

इस जलप्रपात से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में आप वॉटरफॉल का रौद्र रूप साफ तौर पर देख सकते हैं। कैमूर पहाड़ी में दो घंटे की मूसलाधार बारिश के बाद महादेव खोह के पास जलप्रलय सा दृश्य देखने को मिला। वाटरफॉल में पानी की तेज धारा बह रही है, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग घबरा गए और स्थान को खाली कर सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए।

End of Feed