Satara Landslide News: महाराष्ट्र के सतारा जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण महाबलेश्वर-मेधा रोड पर स्थित केलघर घाट में भूस्खलन हो गया। जिसके बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने इस मार्ग को सभी भारी और चार पहिया वाहनों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया है। हालांकि दोपहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक नहीं लगाई गई है।
सतारा में भूस्खलन के बाद केलघर घाट मार्ग बंद
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Monsoon 2026: मानसून का रौद्र रूप जारी! दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट, ओडिशा में बाढ़ का खतरा तो हिमाचल और महाराष्ट्र में तबाही का मंजर
लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों ने लैंडस्लाइड के बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया। जिसके बाद यह फैसला लिया गया। फिलहाल जेसीबी मशीनों की मदद से सड़क पर गिरे मलबे को हटाने का काम किया जा रहा है। अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि सड़क पूरी तरह सुरक्षित होने तक इस रास्ते का इस्तेमाल न करें और जान-माल की सुरक्षा के लिए वैकल्पिक रास्तों से होकर यात्रा करें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - असम में बाढ़ से तबाही! अब तक 75 मौतें, पानी में डूबे कई जिले, फसलें बर्बाद; बड़े राहत पैकेज का ऐलान
इन वैकल्पिक मार्गों का करें इस्तेमाल
- महाबलेश्वर जाने वाले यात्री मेधा से मालदेव मंदिर, मरली और भिलार होते हुए महाबलेश्वर पहुंच सकते हैं।
- वैकल्पिक मार्ग के रूप में यात्री मेधा से कुसुंबी, सह्याद्रीनगर और मछुतर होते हुए भी महाबलेश्वर जा सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा, हरिद्वार जा रही पिकअप की ट्रक से जोरदार भिड़ंत; 3 लोगों की मौत
प्रशासन ने कहा है कि मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रभावित सड़क से मलबा हटने और सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद ही मार्ग को दोबारा खोला जाएगा। यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रैफिक और मौसम संबंधी ताजा जानकारी लेने की सलाह दी गई है।
