'कांग्रेस में गुटबाजी मैनेज करने की क्षमता नहीं', राहुल भैया ने कमलनाथ और दिग्विजय को भी घेरा

MP Congress Conflict: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह उर्फ 'राहुल भैया' ने कहा कि गुटबाजी हर राजनीतिक दल में होती है, लेकिन कांग्रेस में इसे संभालने की क्षमता नहीं है।

MP Congress Conflict: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अजय सिंह उर्फ 'राहुल भैया' ने कहा कि गुटबाजी हर राजनीतिक दल में होती है, लेकिन कांग्रेस में इसे संभालने की क्षमता नहीं है। उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पर भी निशाना साधा और उन्हें पूर्ववर्ती शिवराज सिंह चौहान से बड़ा घोषणावीर करार दिया।

Ajay Singh

कांग्रेस नेता अजय सिंह उर्फ राहुल भैया (फोटो साभार: @ASinghINC)

समाचार एजेंसी पीटीआई के साथ बातचीत में राहुल भैया ने मध्य प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी को लेकर विस्तृत बातचीत की। उन्होंने कहा कि ऐसा कौन सा संगठन है, जहां गुटबाजी नहीं होती? यह कांग्रेस में भी है और भाजपा में भी, लेकिन कांग्रेस में इसे संभालने की क्षमता नहीं है।

End of Feed