ग्वालियर में 15 मिनट तक लिफ्ट में फंसे नरोत्तम मिश्रा, बाहर आकर किया कोचिंग सेंटर का उद्घाटन

मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ग्वालियर में एक उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान लिफ्ट में फंस गए। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Gwalior Lift Incident: मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा सोमवार शाम ग्वालियर में एक लिफ्ट में फंस गए। वह जयेंद्रगंज इलाके में एक स्पोकन इंग्लिश कोचिंग संस्थान की नई शाखा का उद्घाटन करने पहुंचे आए थे। जब वे पहली मंजिल से तीसरी मंजिल पर जा रहे थे, इसी दौरान दूसरे फ्लोर पर तकनीकी खराबी के कारण लिफ्ट अचानक रुक गई। करीब 10 से 15 मिनट की कोशिश के बाद कर्मचारियों ने दरवाजा खोलकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

narottam mishra

स्पोकन इंग्लिश सेंटर के उद्घाटन में पहुंचे नरोत्तम मिश्रा लिफ्ट में फंसे

कोचिंग सेंटर की नई शाखा के उद्घाटन में पहुंचे थे मिश्रा

जानकारी के मुताबिक,ग्वालियर के लश्कर क्षेत्र में जयेंद्रगंज स्थित संजय कॉम्प्लेक्स के सामने 'ग्वालियर नंबर 01 स्पोकन इंग्लिश क्लासेस' की नई ब्रांच का उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। डॉ. नरोत्तम मिश्रा इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने पहुंचे थे। जैसे ही लिफ्ट ऊपर बढ़ी, दूसरे फ्लोर पर पहुंचते ही तकनीकी खराबी के कारण एक जोरदार झटके के साथ अचानक रुक गई। इस वजह से लिफ्ट के अंदर मौजूद लोग बाहर नहीं निकल सके।

End of Feed