'खेतों तक ट्रैक्टर ले जाएं या पेट्रोल पंप?' एमपी में डीजल नहीं मिलने से परेशान किसान, प्रशासन से लगाई गुहार

Singrauli Farmers Diesel Issue: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के सरई क्षेत्र में गैलन और जरकिन में डीजल देने पर लगी रोक से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जुताई और खेती की तैयारियों के बीच किसान ट्रैक्टरों के लिए डीजल नहीं जुटा पा रहे हैं।

Singrauli Farmers Diesel Issue: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के सरई में गैलन में डीजल नहीं दिए जाने के प्रशासनिक निर्देशों के बाद किसानों की परेशानियां बढ़ने लगी हैं। किसानों का कहना है कि खेती-किसानी का अधिकांश कार्य गांवों और दूरस्थ क्षेत्रों में होता है। जहां से पेट्रोल पंप कई किलोमीटर दूर स्थित हैं। ऐसे में ट्रैक्टर एवं कृषि यंत्रों के लिए गैलन में डीजल ले जाना किसानों की मजबूरी है। किसानों के अनुसार वर्तमान समय खेती की तैयारी और जुताई का महत्वपूर्ण दौर है। बड़ी संख्या में किसान पेट्रोल पंपों से गैलन (Madhya Pradesh Diesel can Ban) में डीजल लेने पहुंच रहे हैं। लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।

Singrauli farmers diesel issue

सिंगरौली में गैलन में डीजल पर रोक से किसानों में आक्रोश

इससे कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं और किसानों के सामने समय पर खेती करने का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों का कहना है कि खेतों से ट्रैक्टर या अन्य कृषि यंत्रों को हर बार पेट्रोल पंप तक ले जाना व्यावहारिक नहीं है। वर्षों से किसान गैलन में डीजल लेकर अपने खेतों में कृषि कार्य करते आ रहे हैं। यदि इस व्यवस्था पर पूरी तरह रोक लगाई जाती है तो जुताईए बुआई और अन्य कृषि गतिविधियां प्रभावित हो जाएंगी हैं।

End of Feed