मधुबनी सीट, बिहार लोकसभा चुनाव 2024: मतदान की तारीख, मुख्य उम्मीदवार और चुनाव परिणाम की डेट

Madhubani Lok Sabha Seat: देश में कुल सात चरण में चुनाव हो रहे हैं। अब तक चार चरणों के मतदान हो चुके हैं और पांचवें चरण की वोटिंग होने वाली है। इसी चरण में बिहार की मधुबनी लोकसभा सीट भी शामिल है। आइए जानते हैं कि मधुबनी लोकसभा सीट से कौन प्रमुख उम्मीदवार हैं और कितने तारीख को चुनाव है।

Madhubani Lok Sabha Seat: लोकसभा चुनाव के चार चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है और पांचवें चरण की तैयारी शुरू है। पांचवें चरण में आठ राज्यों की 49 लोकसभा सीटों पर मतदान होने हैं। इसी चरण में बिहार की मधुबनी लोकसभा सीट (Madhubani Lok Sabha Seat) भी शामिल है। आइए, जानते हैं कि मधुबनी सीट पर कितने तारीख को मतदान है और यहां से कौन प्रमुख उम्मीदवार है। बता दें कि बिहार मधुबनी मैथिल भाषी क्षेत्र है, यह इलाका नेपाल से सटा हुआ है। यहां की मिथिला पेंटिंग पूरी दुनिया में मशहूर है। मधुबनी लोकसभा को पहले दरभंगा पूर्व सीट के नाम से जाना जाता था। 1976 में परिसीमन होने के बाद मधुबनी सीट (Madhubani Lok Sabha Seat) बनी। कभी इस सीट से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रहे जगन्नाथ मिश्रा चुनाव जीत कर संसद पहुंच चुके हैं। फिलहाल मधुबनी लोकसभा सीट के तहत छह विधानसभा क्षेत्र आते हैं, जिनमें हरलाखी, बेनीपट्टी, बिस्फी, मधुबनी, केवटी और जाले विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। एक समय इस सीट पर कम्युनिस्ट और कांग्रेस का वर्चस्व था, लेकिन अब इस सीट (Madhubani Lok Sabha Seat) पर भाजपा की पकड़ है। फिलहाल मधुबनी लोकसभा सीट से अशोक यादव भाजपा के सांसद हैं। इससे पहले उनके पिता हुकुमदेव नारायण यहां से कई बार चुनाव जीतकर सांसद बन चुके हैं। अगर मधुबनी लोकसभा सीट पर जातीय समीकरण की बात करें तो यहां ब्राह्मण मतदाताओं की संख्या अच्छी खासी है। इसके बाद यादव वोटर्स आते हैं। अति पिछड़ा समाज के मतदाताओं की भी संख्या ठीक ठाक है। कहा जाता है कि मधुबनी में राजद का MY समीकरण काम नहीं करता है, क्योंकि यहां भाजपा नेता हुकुमदेव नारायण यादव की यादवों के बीच अच्छी पैठ है।

Madhubani Lok Sabha Seat

मधुबनी लोकसभा सीट।

मधुबनी लोकसभा क्षेत्र मतदान तारीख (Madhubani Lok Sabha Election Polling Date)

बिहार की मधुबनी लोकसभा सीट पर पांचवें चरण में मतदान होगा। पांचवें चरण का मतदान 20 मई को होगा। यानी कि मधुबनी लोकसभा क्षेत्र में 20 मई को मतदान होगा। 20 मई को मधुबनी के तमाम उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी।

End of Feed