Lucknow: भारी बारिश में गोमती नगर के साइबर टावर का छज्जा गिरा, युवक की मौत

लखनऊ में शुक्रवार को तेज बारिश और हवा के दौरान साइबर टावर का हिस्सा गिरने से 24 वर्षीय युवक रवि कुमार वर्मा की दर्दनाक मौत हो गई। मलबे की चपेट में आने से उन्हें गंभीर सिर की चोट लगी। घटना ने इमारतों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को हुई भारी बारिश और तेज हवाओं ने कहर बरपाया। गोमती नगर के विभूति खंड इलाके में स्थित साइबर टावर की एक इमारत का हिस्सा गिर गया, जिसमें एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

lucknow balcony fell man dies

बारिश और तेज हवाओं से टूटा छज्जा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बारिश के चलते साइबर टावर के छज्जे का एक हिस्सा अचानक भरभराकर नीचे गिर पड़ा। उसी समय वहां मौजूद 24 वर्षीय रवि कुमार वर्मा मलबे की चपेट में आ गए। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण वह मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गए।

End of Feed