Lucknow: रिटायर सब इंस्पेक्टर के घर में चोरी करने गए युवक की करंट से मौत, इस हाल में मिला शव

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 15, 2022, 09:01 PM IST

Lucknow News: लखनऊ के दुबग्गा में रिटायर सब इंस्पेक्टर के निर्माणाधीन मकान में चोरी कर सामान उतारते समय युवक को करंट लग गया। जिससे उसकी मौत हो गई। चोर मकान के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पूर्व दरोगा के घर चोरी करने गए युवक को लगा करंट, तड़प-तड़कर हुई मौत
  • रिटायर सब इंस्पेक्टर के निर्माणाधीन मकान में चोरी के लिए घुसा था चोर
  • हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हुई मौत


Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुए एक हादसे में चोर की मौत हो गई। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि, ऐसे भी मौत हो सकती है। दरअसल, एक युवक निर्माणाधीन मकान में रविवार देर रात चोरी करने के लिए गया था। यहां उसे करंट लग गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। रात में ही इलाज न मिलने पर उसने दम तोड़ दिया। सुबह होने पर जब आसपास के लोग निर्माणाधीन मकान के पास से गुजरे तो मामले की जानकारी हुई। लोगों ने मकान मालिक और पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Kanpur News

करंट लगने से चोर की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जानकारी के अनुसार, दुबग्गा में रिटायर सब इंस्पेक्टर राम औतार गौतम मकान का निर्माण करा रहे हैं। रविवार देर रात में निर्माणाधीन मकान में एक चोर घुस गया। वह चोरी कर सामान उतारने लगा। इस दौरान युवक को करंट लग गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

End of Feed