UP Weather Update: देशभर में मानसून प्रवेश करने के बाद से उत्तराखंड, हिमाचल, बिहार समेत पूरा उत्तर प्रदेश बारिश के चपेट में है। मौसम विभाग में एक बार फिर अगले 24 घंटे तक 20 जिलों में भारी बारिश तो कहीं हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है। कई जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश व बिजली गिरने की भी संभावना है। राजधानी लखनऊ समेत आसपास के क्षेत्रों में कल देर रात से बारिश हो रही है।
यूपी में हल्की से भारी बारिश की चेतावनी (तस्वीर- PTI)
यूपी में दो-तीन दिनों में कहां-कहां होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार अगले 2-3 दिनों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, गाजियाबाद, नोयडा, मेरठ, आगरा, औरेया, इटावा, फतेहपुर, फिरोजाबाद, हाथरस, जालौन, झांसी, कानपुर, कानपुर देहात, ललितपुर, मथुरा, प्रतापगढ़, रायबरेली और उन्नाव जिलों में भारी बारिश की संभावना है।
उत्तर प्रदेश में आज कहां होगी बारिश
अगले 24 घंटे के दौरान गोरखपुर, रायबरेली, बलरामपुर, गोंडा, बस्ती, बदायूं, जालौन, ललितपुर, मेरठ, बुलन्दशहर, हमीरपुर, फिरोजाबाद, झांसी, बुलन्दशहर, आगरा, एटा, मथुरा, आगरा, सोनभद्र, कानपुर देहात, जालौन, बागपत, कासगंज, हमीरपुर, इटावा, हापुड, जालौन, हाथरस, बुलन्दशहर, बिजनौर, मुज़फ्फरनगर सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।
आईएमडी मौसम की चेतावनी के लिए चार रंग का इस्तेमाल करता है। ‘ग्रीन’ अलर्ट का अर्थ है कि कोई कार्रवाई आवश्यक नहीं है जबकि ‘येलो’ अलर्ट में मौसम के काफी खराब होने की आशंका होती है। वहीं ‘ऑरेंज’ अलर्ट में मौसम के अत्यधिक खराब होने की आशंका को लेकर चेतावनी दी जाती है। ‘रेड’ अलर्ट में मौसम के काफी खराब होने और जानमाल के नुकसान की आशंका के बीच लोगों को आगाह किया जाता है।
