Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega UP Main: उत्तर प्रदेश में चिलचिलाती गर्मी का सितम जारी है। कई शहरों का तापमान 40 के पार बना हुआ है। आसमान से आग बरस रही है। तपती धूप में बाहर निकलना मुश्किल होता जा रहा है। वहीं लू के कारण लोगों की सेहत पर भी असर पड़ रहा है। बढ़ती गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश के 32 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। झुलसा देने वाली गर्मी के साथ हीटवेव तापमान को और बढ़ा सकती है। इसके अलावा कुछ इलाकों में रात में तापमान बढ़ने का अलर्ट जारी किया गया है।
यूपी में मौसम का हाल
इन शहरों में रात का तापमान बढ़ने का अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश के वाराणसी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, मऊ, संत रविदास नगर, आजमगढ़, लखनऊ, बाराबंकी, मेठी, अयोध्या, कुशीनगर, कानपुर नगर, रायबरेली, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर,बस्ती, गोंडा, उन्नाव, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर और संत कबीर नगर में रात में तापमान के बढ़ने का अलर्ट जारी किया गया है। रात में गर्मी के साथ उमस भी बढ़ने लगी है।
ये भी पढ़ें - Delhi NCR Weather Today: धूप, बादल, बारिश या चलेंगी तेज हवाएं? जानें कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम का हाल
इन 32 जिलों में जारी हीटवेव का अलर्ट
मौसम विभाग ने यूपी के 32 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। उन जिलों में आगरा, फतेहपुर, फिरोजाबाद, इटावा, देवरिया, चंदौली, बांदा, बस्ती, चित्रकूट, औरैया, बहराइच, बलरामपुर, बलिया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कौशांबी, गोरखपुर, कुशीनगर, मैनपुरी, मिर्जापुर, वाराणसी, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र, श्रावस्ती, संतकबीर नगर, संतरविजार नगर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, महाराजगंज, गोंडा और गाजीपुर शामिल है। जानकारी के अनुसार, इन इलाकों में 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से लू चलने की संभावना है। लू से बचने के लिए कम से कम घरों से बाहर निकलें और अधिक से अधिक पानी पीएं। इसके साथ ही आवश्यकता पड़ने पर घर से बाहर निकलने पर सिर को ढक करके निकले।
