UP Weather Today: यूपी में बदले मौसम के मिजाज, हल्की ठंड के साथ हुई सर्दियों की शुरुआत, जानें कैसा रहेगा प्रदेश का हाल

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम के मिजाज बदलने लगे हैं। हल्की ठंड की शुरुआत हो गई है। ठंड शुरू होने के साथ प्रदेश की राजधानी समेत की जिलों में प्रदूषण भी बढ़ने लगा है। जिलों की हवा इतनी जहरीली हो गई है कि इसमें सांस लेना भी मुश्लिक हो गया है।

UP Weather Today: दिवाली के बाद उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। यूपी का मौसम सुहावना बना हुआ है। दिन से समय धूप खिल रही है तो वहीं रात में हल्की ठंड शुरू हो गई है। आने वाले दिनों में तापमान के और गिरने की आशंका जताई जा रही है। बता दें कि अगले 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों के तापमान मे2 से 3 डिग्री तक की कमी आ सकती है। इससे ठंड में इजाफा होगा और सर्दियों की शुरुआत होगी। इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश, आंधी आदि को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। इसका अर्थ ये है कि यूपी में मौसम साफ बना रहेगा। आने वाले दिनों में भी मौसम के साफ रहने की संभावना है।

यूपी में आज मौसम का हाल

मौसम विभाग ने आज यूपी के किसी भी जिले में किसी प्रकार का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। आज प्रदेश का मौसम साफ बना रहेगा। दोपहर के समय धूप खिली रहेगी। शाम होते-होते मौसम में बदलाव आने शुरू हो जाएंगे। रात और सुबह के दौरान हल्की ठंड का अहसास होगा।

End of Feed