UP Weather: उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। हालांकि, इन दिनों कहीं हल्की तो कभी भारी बारिश दर्ज की जा रही है। वहीं बारिश के बाद गर्मी, उमस और धूप से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार 7 अगस्त को यूपी के कई जगहों पर बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान कहीं-कहीं गरज और चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही यूपी के पूर्वी इलाकों में कुछ जगहों पर भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। वहीं लखनऊ से नोएडा और कई जगहों पर हल्की बारिश होने का भी पूर्वानुमान लगाया गाया है। इस पूरे सप्ताह 7 से 11 अगस्त का तक यूपी में अगल-अलग जगहों पर बारिश कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश का दौर जारी रहेगा।
यूपी का मौसम
जानें आज कैसा रहेगा मौसम
विभाग के अनुसार आज 7 अगस्त को कुछ जगहों पर हल्की बारिश पड़ सकती है। वहीं आज गर्मी और उमस से भी लोग परेशान रह सकते हैं। इसके साथ ही आज झांसी के कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। विभाग के मुताबिक आज चित्रकूट, बांदा, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, और जौनपुर में भी भारी बारिश होने के प्रबल संभावना है। इसके अलावा बलिया, गाजिपुर, आजमगढ़, रायबरेली, मऊ, अमेठी, सुल्तानपुर, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद में भी भारी बारिश हो सकती है।
इन जिलों में होगी होगी भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार मैनपुरी, इटावा, औरैया, हमीरपुर, महोबा और इसके आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश होने के आसार हैं। वहीं 8 अगस्त गुरुवार को पश्चिम और पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर गरज और चमक के साथ बारिश दर्ज की जा सकती है। इस दौरान यूपी के दोनों हिस्सों बारिश होने की संभावना बनी हुई है। वहीं 9 अगस्त शुक्रवार को यूपी के पूर्वी और पश्चिम इलाकों में मेघगर्जन के साथ बारिश हो सकती है। 10 अगस्त शनिवार को भी यूपी के कई जगहों पर भारी बारिश और बिजली गिरने के आसार हैं।
ये भी पढ़ें-Bihar Weather: बिहार में मॉनसून की बहार, अगले 24 घंटे में होगी भारी बारिश; इन 6 जिलों में Alert जारी
जानें इन जिलों का हाल
मौसम विभाग के मुताबिक 7 और 8 अगस्त को प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, कुशीनगर, गोंडा, बलरामपुर, लखीमपुर खीरी, बहरराइच, बाराबंकी, अलीगढ़, कासगंज, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं और आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है।
ये भी जानें-राजस्थान में कहर ढहा रहे बादल, 9 अगस्त तक बहुत भारी बारिश का अलर्ट; जानें आज मौसम का हाल
जानें कैसा रहेगा 7 से 11 अगस्त का मौसम
विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में इस पूरे सप्ताह में जोरदार बारिश हो सकती है। 8 अगस्त को पूर्वी और पश्चिम यूपी के कई जगहों पर बारिश होने के आसार बने हुए हैं। प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साख बिजली कड़कने और तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। यानी इस पूरे सप्ताह यूपी के अलग-अलग जगहों पर बारिश होगी। इसके साथ ही विभाग के 8 अगस्त को यूपी के पूर्वी और पश्चिम इलाकों में बारिश , 9 अगस्त को गरज और चमक से साथ बारिश और 10 और 11 अगस्त को यूपी के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।
