UP Weather Today: यूपी में मानसून की थमी चाल इस दिन से पकड़ी रफ्तार, फिर शुरू होगा भारी बारिश का दौर; IMD ने दिया मौसम पर अपडेट

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मानसून रफ्तार धीमी पड़ गई है। यहां बारिश के बिना लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच शुक्रवार से यूपी के मौसम में बदलाव दिखाना शुरू हो जाएगा।

UP Weather Today: बीते दिनों यूपी में मानसून के कमजोर पड़ने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। धीमी पड़ी मानसून की रफ्तार अब एक बार फिर तेज होने लगी है। 18 जुलाई को यूपी के कई हिस्सों में झमाझम बारिश के बाद मौसम विभाग ने 19 जुलाई को भी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, यूपी के कई हिस्सों में आज बारिश की बौछार या हल्की बारिश होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि यूपी के करीब 35 जिलों में बारिश का दौर फिर शुरू होगा। गुरुवार को हुई बारिश के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। अगर इसी प्रकार बीच-बीच में हल्की ये मध्यम स्तर की बारिश होती रहेगी तो यूपी का मौसम कूल-कूल बना रहेगा।

UP Weather Today

उत्तर प्रदेश में फिर शुरू होगा बारिश का दौर

इस दिन से मानसून पकड़ेगा रफ्तार

मौसम विभाग के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले सप्ताह से यूपी में मानसून फिर सक्रिय होगा। बीच में थमी मानसून की रफ्तार एक बार फिर तेज होने लगेगी। अतुल कुमार सिंह के अनुसार, जुलाई के अंत में यूपी में फिर जमकर बारिश होगी। उन्होंने ये भी बताया कि दो दिन बाद यूपी की राजधानी लखनऊ और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर शुरू होगा।

आज कैसा रहेगा यूपी में मौसम

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की बौछार पड़ने की संभावना है। इस बीच मौसम विभाग ने वज्रपात की संभावना भी जताई है। IMD के अनुसार, शुक्रवार यानी आज से प्रदेश के मौसम में बदलाव होगा और 35 जिलों में बारिश का दौर फिर से शुरू होगा। इसे लेकर कई जिलों में अलर्ट भी जारी किया गया है।

यूपी के इन जिलों में जारी येलो अलर्ट

सहारनपुर, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, बागपत, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, मथुरा, मेरठ, महामायानगर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कन्नौज, जालौन, कानपुर, देहात, कानपुर नगर, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, खीरी, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बिजनौर, रामपुर, मुरादाबाद और बरेली में मेहगर्जन और वज्रपात की संभावना जताई गई है। इन जिलों में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी।

End Article
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर...

End of Feed