लखनऊ

Gonda Train Accident: सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश, जानें हादसे से जुड़ा हर अपडेट

UP News: सीएम योगी ने जनपद गोंडा में हुए ट्रेन हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। गोंडा रेल दुर्घटना में अब तक दो लोगों की मौत हो गई है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पीटीआई को जानकारी दी है।

Image

सीएम योगी ने गोंडा ट्रेन हादसे पर लिया संज्ञान।

Photo : Times Now Digital

Gonda train accident: उत्तर प्रदेश के गोंडा में डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 10 से अधिक डिब्बे पटरी पर उतर गए हैं। इस हादसे में अब तक दो लोगों की मौत की खबर है, जबकि 25 से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और राहत और बचाव कार्य जारी है। इस हादसे पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है और अधिकारियों को निर्देश दिया है।

सीएम योगी ने अधिकारियों को दिया जरूरी निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गोंडा में हुए ट्रेन हादसे (डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस) का संज्ञान लिया। सीएम योगी ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिया और जिला प्रशासन के अधिकारियों को हर संभव सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए।

सीएम के निर्देश पर आस पास के जिलों के सभी अस्पतालों, सीएचसी, पीएचसी को अलर्ट मोड पर रखा गया है। एसडीआरएफ की टीम को मौके पर पहुंच कर राहत कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिया है। वहीं उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पीटीआई को बताया है कि गोंडा रेल दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है।

यूपी के गोंडा में रेल हादसा, डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस हुई बेपटरी

उत्तर प्रदेश के गोंडा (Gonda) में गुरुवार को रेल हादसा हो गया। चंडीगढ़ (Chandigarh) से डिब्रूगढ़ (Dibrugarh) जा रही डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (Dibrugarh Express) के कई कोच पटरी से उतर गए। गोंडा-झिलाही (Jhilahi Railway Station) के बीच पिकौरा के पास हादसा हुआ है।

हादसे पर भारतीय रेल ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

  • कमर्शियल कंट्रोल : 9957555984
  • फुर्केटिंग (FKG): 9957555966
  • मरियानी (MXN): 6001882410
  • सिमलगुरी (SLGR): 8789543798
  • तिनसुकिया (NTSK): 9957555959
  • डिब्रूगढ़ (DBRG): 9957555960
  • एलजेएन: 8957409292
  • जीडी: 8957400965

पूर्वोत्तर रेलवे के गोंडा-गोरखपुर रेल खंड पर मोतीगंज तथा झिलाही रेलवे स्टेशन के बीच बृहस्पतिवार दोपहर चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। रेलवे ने यह जानकारी दी। इस हादसे पर लगातार बड़े अपडेट सामने आ रहे हैं।

Ayush Sinha
आयुष सिन्हाauthor

मैं टाइम्स नाउ नवभारत (Timesnowhindi.com) से जुड़ा हुआ हूं। कलम और कागज से लगाव तो बचपन से ही था, जो धीरे-धीरे आदत और जरूरत बन गई। मुख्य धारा की पत्रकारिता से जुड़े हुए 10 साल पूरे हो चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2014 से पहले ही मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई के बीच में ही देश की राजधानी दिल्ली आने की ठान ली थी। उससे पहले मैंने कभी ये सोचा तक नहीं था कि मैं बनारस बोले तो वाराणसी शहर से बाहर भी जा सकता हूं। जी हां, मेरा नाता काशी से है। जन्म के साथ-साथ शिक्षा दीक्षा भी बनारस में ही हुई। राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी (बापू) द्वारा स्थापित किए गए विश्वविद्यालय- 'महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ' से मैंने पत्रकारिता में स्नातक किया है। ग्रेजुएशन के दौरान ही विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यापकों ने बड़ी ही सख्ती से मेरी नक्काशी करने की कोशिश की। ग्रेजुएशन के आखिरी वर्ष आते-आते मैंने दिल्ली की ट्रेन पकड़ी और यहां पहुंच गया। आव देखा न ताव, दिल्ली NCR में बड़े-बड़े मीडिया समूहों के दफ्तरों के बाहर अपना बायोडेटा डाल कर प्रयास में जुट गया। काफी धैर्य के बाद ZEE मीडिया समूह से जुड़ने का मौका मिला। मेरे पत्रकारिता के सफर की शुरुआत टेलीविजन के इनपुट डिपार्टमेंट से हुई। यहां मैं असाइनमेंट डेस्क पर था। कुछ महीनों तक खुद को इस समूह के साथ जोड़े रखने के बाद वर्ष 2015 में मैंने प्रिंट मीडिया का रुख कर लिया और ALL RIGHTS नाम की मैगज़ीन के साथ जुड़ गया। बतौर विशेष संवाददाता (Special Correspondent) मेरे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मैं उन दिनों देशभर के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र के सांसदों, केंद्रीय मंत्रियों और दिल्ली सरकार के विधायकों और मंत्रियों का साक्षात्कार करता था। मैगज़ीन के संपादकीय पृष्ठ के लिए मैं लेख भी लिखता था। राजनीतिक खबरों से लगाव होने के चलते मैंने इस बीट को ही अपना हमसाया बना लिया। मैगजीन के बाद फिर टेलीविजन का रुख किया और इसी साल दोबारा ज़ी मीडिया से जुड़ गया। यहां साढ़े 3 सालों तक काम करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया में कदम रखने की ठान ली। रिपब्लिक भारत की लॉन्चिंग से पहले मुझे इसकी वेबसाइट से जुड़ने का मौका मिला। रिपब्लिक से जुड़ने के साथ ही मैंने दिल्ली छोड़कर मुंबई का रुख कर लिया। समंदर किनारे बसे इस शहर में मैंने डिजिटल पत्रकारिता के गुर को सीखा। इस संस्थान में मुझे रिपोर्टर के तौर पर मौका दिया था। कुछ ही महीने बाद मैं वापस दिल्ली आ गया और मैंने न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया में एसोसिएट प्रोड्यूसर और रिपोर्टर की भूमिका में काम किया। चंद महीने बाद ही ज़ी मीडिया समूह के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करने का अवसर मिला। ज़ी हिन्दुस्तान के लिए मैंने स्पेशल खबरों पर काम किया और इस समूह का पहला डिजिटल रिपोर्टर बन गया। इसके बाद मुझे वीडियो सेक्शन का हेड बना दिया गया। मैंने चुनावी कवरेज की, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और साथ ही साथ वीडियो सेक्शन को नए शिखर पर पहुंचाने की कोशिश की। मैं कविताएं और किस्से-कहानियां भी लिखता रहता हूं। पढ़ाई के दौरान ही मैंने दो किताबें भी लिखी, एक नॉवेल और दूसरी पोएट्री बुक। पत्रकारिता में रहते हुए मैंने कई "स्टिंग ऑपरेशन" भी किए। मेरे सफर को और भी खूबसूरत बनाने के लिए टाइम्स समूह ने मुझे मौका दिया। मैं जुलाई, 2023 में इस संस्थान से जुड़ा और मुझे मेन डेस्क पर खबरों से दो-चार होते रहने की जिम्मेदारी सौंपी गई। राजनीतिक विश्लेषण के साथ विस्तार से खबरों को परोसता हूं और अपने पाठकों को कुछ नया देने का प्रयास करता हूं।

और पढ़ें
End of Article