UP Weather: यूपी में आफत बनी बरसात, बाढ़ से जूझ रहे 21 जिले; आज भी 28 जिलों में घनघोर बारिश का अलर्ट

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 6-August-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: यूपी में आज 28 जिलों में रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान भारी से बहुत अधिक भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही 52 जिलों में बादल गरजने और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 6-August-2025: उत्तर प्रदेश में अगस्त माह की शुरुआत से ही झमाझम बारिश हो रही है। यह बारिश अब राहत से ज्यादा आफत बन गई है। इसके कारण मौसम सुहावना है और गर्मी से भी राहत बनी हुई है। लेकिन प्रदेश में लगातार जारी बारिश का सिलसिला अब लोगों के जीवन को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है। बारिश के कारण गंगा, यमुना जैसी प्रमुख नदियां भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। निचले इलाकों में बाढ़ का पानी लोगों के घरों में भर गया है। यूपी में 21 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। हालांकि बारिश की गतिविधियों पर जल्द ही ब्रेक लगने वाला है। जिसके बाद फिर से उमस और गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।

prayagraj flood (1)

यूपी में 21 जिले बाढ़ से प्रभावित

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने आज यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान प्रदेश में कहीं भारी बारिश तो कहीं बहुत भारी बारिश देखने को मिल सकती है। आज 6 जिलों में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। 11 जिलों में बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं नोएडा, मेरठ समेत 11 अन्य जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। इस दौरान 52 जिलों में थंडरस्टॉर्म, मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। शेष अन्य जिलों में कोई अलर्ट नहीं है।

End of Feed