UP Ka Mausam 29-Nov-2025: यूपी में फिर बदलेगा हवाओं का रुख, एक्टिव हो रहे दो नए पश्चिमी विक्षोभ! क्या अब पड़ेगी हाड़ कंपा देने वाली ठंड

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 29-Nov-2025 लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, नोएडा में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल सुहावना बना हुआ है। सुबह-शाम हो रही कड़ाके की ठंड में लोग ठिठुर रहे हैं, तो वहीं दिन के समय धूप खिली रहने से ठंड का अहसास कम होने लगा है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

UP Ka Mausam 29-Nov-2025: यूपी में मौसम शुष्क और सुहावना बना हुआ है। अच्छी ठंड पड़ने लगी है और लोग ठंड से बचने के लिए घरों में दुबके नजर आ रहे हैं। सुबह के समय में कोहरा भी नजर आ रहा है। हालांकि दिन होते ही कोहरे में कमी आती है और तेज धूप खिल रही है। धूप के कारण दिन के समय लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। सुबह की तुलना में दिन के समय सड़कों या अन्य स्थानों पर अधिक चहल-पहल देखी जा रही है। इस बीच पछुआ हवाओं का दौर जारी है, जिससे यूपी वासियों को आगामी दिनों में राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है, क्योंकि आगामी दिनों में हवाओं का रुख एक बार फिर बदलेगा। आइए आपको उसके पीछे की वजह के साथ आज और कल कैसा रहेगा यूपी में मौसम का हाल के बारे में बताएं।

UP Ka Mausam 29-Nov-2025: यूपी में फिर बदलेगा हवाओं का रुख, एक्टिव हो रहे दो नए पश्चिमी विक्षोभ! क्या अब पड़ेगी हाड़ कंपा देने वाली ठंड

यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा? (UP Weather Today)

उत्तर प्रदेश में ठंड का असर बढ़ रहा है। पछुआ हवाओं के कारण बीते कुछ दिनों से तापमान में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। लेकिन दिन के समय अभी भी तेज धूप खिल रही है। गुनगुनी धूप से लोग ठंड से राहत मिलने लगी है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बात करें तो आज यूपी के पूर्वी और पश्चिमी भाग दोनों में ही मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान कहीं भी बारिश होने की संभावना नहीं है और किसी भी प्रकार का कोई अलर्ट भी जारी नहीं किया गया है।

End of Feed