UP Weather: आज नोएडा से बनारस तक झमाझम बरसेंगे मेघ, 30 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; कल से फिर सुस्त पड़ेगा मानसून

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 25-August-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: यूपी में आज 60 से अधिक जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें से 30 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। 26 अगस्त से प्रदेश में बारिश में कमी देखने को मिल सकती है। जिससे फिर से एक बार लोगों को परेशान करेगी।

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 25-August-2025: मानसून में उत्तर प्रदेश झमाझम बारिश से भीग रहा है। पिछले दो दिनों से प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत भी महसूस हो रही है। हालांकि यूपी के जिन हिस्सों में बारिश नहीं हो रही है, वहां लोगों को उमस से जूझना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आज भी 30 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज 60 से अधिक जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और बारिश होने की संभावना जताई गई है। हालांकि 26 अगस्त से अगले 3-4 दिनों के लिए मानसूनी बारिश में कमी देखने को मिलेगी। जिसके बाद फिर झमाझम बारिश लौट आएगी।

Rain - AI

यूपी में भारी बारिश का अलर्ट (AI Image)

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में आज पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। आज सुबह नोएडा, गाजियाबाद और बुलंदशहर के कुछ हिस्सों में बारिश दर्ज हुई। मौसम विभाग के अनुसार आज मथुरा, बरेली से लेकर वाराणसी तक बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है। बारिश के कारण प्रदेश के तापमान में भी 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। लेकिन आने वाले दिनों में बारिश में कमी आने की वजह से तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है।

End of Feed