UP Ka Mausam: यूपी में अजब-गजब मौसम, कहीं तेज धूप-कहीं भारी बारिश का अलर्ट; इन जिलों में बिजली गिरने का खतरा

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 20-July-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में आज कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही बादल गरजने और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।यूपी में कल कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 20-July-2025: उत्तर प्रदेश में इन दिनों मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। जिसके चलते भारी बारिश में कमी देखने को मिली है। प्रदेश में शुक्रवार को बारिश के अभाव और तेज हवाएं न चलने से गर्मी में इजाफा हुआ है। हालांकि आज कुछ जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही कई जिलों में बिजली गिरने और बादल गरजने की चेतावनी दी गई है। कल यानी 21 जुलाई को भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिसके बाद बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 22 जुलाई से भारी बारिश का सिलसिला थम सकता है। जिससे आने वाले दिनों में एक बार फिर गर्मी अपना जोर दिखाएगी।

Rain - istock

यूपी में आज भारी बारिश का अलर्ट (PC - istock)

यूपी में आज मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में कुछ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है। यूपी में आज सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, बागपत, मेरठ, अमरोहा, रामपुर और बरेली में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही दोनों हिस्सों में मेघगर्जन और वज्रपात का भी येलो अलर्ट जारी हुआ है।

End of Feed