UP Ka Mausam: झमाझम बारिश के लिए रहें तैयार, कल यूपी में होगी मानसून की एंट्री; जानें आज कहां-कहां बरसेंगे बदरा

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 18-June-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: यूपी में कल यानी गुरुवार को मानसून प्रवेश कर सकता है। इसी के साथ प्रदेश में झमाझम बारिश का सिलसिला भी अगले कई दिनों तक जारी रहने वाला है। यूपी में आज कैसा मौसम रहेगा, आइए जानते है:

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 18-June-2025: उत्तर प्रदेश में प्री-मानसून बारिश का सिलसिला जारी है। राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई हिस्सों में मंगलवार को बारिश हुई। जिससे भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली। प्रदेश में दो दिनों में मानसून की एंट्री के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। मौसम वैज्ञानिक ने पूर्वानुमान जताया है कि 19 जून तक यूपी में मानसून एक्टिव हो जाएगा। इस दौरान प्रदेश में बारिश का सिलसिला लगातार जारी रहेगा।

Rain

आज यूपी में बारिश का अलर्ट (सांकेतिक फोटो)

यूपी में आज होगी भारी बारिश

यूपी में आज 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती और आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा कई अन्य जिलों में भी आंधी-बारिश के साथ ही मेघगर्जन और वज्रपात को लेकर भी येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 40 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है।

End of Feed