UP Ka Mausam 10-Oct-2025: यूपी में मौसम के मिजाज बदले हुए हैं। सुबह शाम के दौरान हल्की ठिठुरन महसूस की जा रही है। यहां बीते कुछ दिनों से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जिससे मौसम ठंडा बना हुआ है और गर्मी का अहसास नहीं हो रहा है। इसी के साथ यूपी में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। गर्मी से बचने के लिए चल रहे एसी-कूलर बंद हो गए हैं। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में सितंबर के अंत की तुलना में गिरावट दर्ज की गई है। मौसमी गतिविधियों को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि अक्टूबर के अंत तक प्रदेश में कड़ाके की ठंड की शुरुआत होगी। आइए अब आपको बताए कैसा रहेगा आज मौसम का हाल।
यूपी में मौसम का हाल (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)
यूपी में गुलाबी ठंड की शुरुआत
उत्तर प्रदेश में दोपहर के समय तेज धूप खिली रही है और शाम होते ही मौसम बदलने लगता है और रात के दौरान हल्की ठंडक का अहसास हो रहा है। कुछ ग्रामीण इलाकों में ओस भी पड़ने लगी है। बता दें कि मौसम विभाग ने यूपी के किसी भी जिले में आज बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है। यहां हल्की हवाएं चल सकती है, लेकिन अगले 5 दिन तक बारिश को लेकर कोई चेतावनी नहीं दी गई है। इस दौरान तापमान में थोड़ी वृद्धि हो सकती है। लेकिन इसका मौसम पर कोई खास असर देखने को नहीं मिलेगा। यूपी का मौसम सुहावना बना रहेगा।
यूपी के गोरखपुर, झांसी, कुशीनगर, अमेठी, रायबरेली, अलीगढ़, प्रयागराज, वाराणसी, मथुरा, कानपुर, आगरा, अयोध्या, महोबा, कन्नौज, बदायूं, ललितपुर, जौनपुर, सोनभद्र, चंदौली, इटावा, मैनपुरी, सहारनपुर, गाजियाबाद, लखीमपुर खीरी के आसपास जिलों में दिन के समय तेज धूप खिली रहेगी। लेकिन साथ ही हल्की हवाएं भी चलेंगी। शाम-देर रात के दौरान ठिठुरन महसूस होगी और तड़के सुबह भी हल्की सिरहन महसूस की जा रही है। अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है।
