UP Weather: नौतपा के बाद भी तपा रही गर्मी, नोएडा-गाजियाबाद में रहा सबसे गर्म दिन; आज लू और वार्म नाइट का अलर्ट

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 10-June-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी कहर बरपा रही है। साथ ही लू का प्रकोप भी जारी है। आज प्रदेश के 27 जिलों में लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 11 जिलों में वार्म नाइट का येलो अलर्ट है।

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 10-June-2025: उत्तर प्रदेश में नौतपा के खत्म होने के बाद भी गर्मी तपा रही है। दिन में सूरज आसमान से आग बरसा रहा है। लोगों को लू के थपेड़े भी झेलने पड़ रहे हैं। दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म बनी हुई है। इस भीषण गर्मी में कूलर-पंखों के बावजूद लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। पिछले 3-4 दिनों में तापमान में भी काफी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। सोमवार को यूपी में सबसे गर्म तीन जिले आगरा, झांसी और कानपुर रहे। जिनमें आगरा और झांसी का अधिकतम पारा 45.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं कानपुर में 44.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गये। प्रदेश में आज भी तेज गर्मी और लू का दौर जारी रहने वाला है। हालांकि कल से यूपी का मौसम करवट बदल सकता है।

Heat weather

यूपी में भीषण गर्मी

27 जिलों में हीटवेव का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज 27 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 11 जिलों में वार्म नाइट की चेतावनी जारी की गई है। यूपी में कल यानी 11 जून से पूर्वी हिस्से में बारिश की संभावना है। इस दौरान मेघगर्जन, वज्रपात और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तेज झोंकेदार हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। वहीं पश्चिमी यूपी में गर्मी और लू का कहर बरकरार रहेगा। इस दौरान दिन के समय हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है।

End of Feed