UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 03-June-2025: उत्तर प्रदेश में मौसम के मिजाज फिर बदलने लगे हैं। यहां 49 जिलों में मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यूपी में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा। बताया जा रहा है कि कुछ स्थानों पर मौसम की तीव्रता अधिक हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में भी प्रदेश का मौसम ऐसा ही बना रहेगा। आगामी 2 से 3 दिनों तक प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। बदलती मौसमी गतिविधियों के कारण प्रदेश के तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी दर्ज की गई है। तेज हवाओं और बारिश ने गर्मी को रोक कर रखा है।
पूर्वी और पश्चिमी यूपी में चलेंगी तेज हवाएं,
यूपी के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज यूपी के आगरा, मथुरा, इटावा, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, जालौन, औरैया, मैनपुरी, फिरोजाबाद, एटा, महामाया नगर और अलीगढ़ आंधी-तूफान के साथ कई स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा। उमस भरी गर्मी से भी लोगों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
यूपी के इन जिलों में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, यूपी के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, संभल, ज्योतिबाफुले नगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, सीतापुर, बरेली, बदायूं, कांशीरामनगर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, हरदोई, कन्नौज, फर्रुखाबाद, सीतापुर, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर नगर, कानपुर देहात, रायबरेली, फतेहपुर, चित्रकूट, बांदा और कौशांबी में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है। यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती है, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा।
