UP Weather Forecast: यूपी में सितम ढहा रही गर्मी, प्रयागराज में पारा पहुंचा 41 डिग्री, जानें आज अपने शहरों का मौसम

UP Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहने वाला है। 8 अप्रलै को पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना है।

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: यूपी में भयंकर गर्मी का आगाज हो चुका है। अभी से ही तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इस बार गर्मी अपना विकराल रूप दिखाने वाली है। दिन में धूप की तपिश लोगों को सता रही है, जिसके चलते लोग अभी से ही घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं। हालांकि शाम के समय गर्मी से राहत जरूर मिलती है। इस दौरान रात में भी हल्की गर्मी पड़नी शुरू हो चुकी है। यूपी में बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर आ गया है। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने लोगों को भी सलाह दी है कि कोई जरूरी काम होने पर ही अपने घर या दफ्तर से बाहर जाएं और खुद को डिहाइड्रेशन से भी बचाएं। इसके लिए नियमति अंतराल पर पानी जरूर पिए।

End of Feed