UP Weather Forecast: होली से पहले बरसेंगे बादल, क्या मौसम फिर से होगा सुहावना या बढ़ेगी गर्मी, जानें आज का तापमान

UP Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: यूपी में आज मौसम शुष्क रहने वाला है। हालांकि होली से पहले यहां के कई हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं।

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में गर्मी बढ़ना शुरू हो गई है। मार्च के दिन बीतने के साथ ही यहां पारा भी चढ़ने लगा है। दिन में धूप की तपिश इतनी तेज है कि ज्यादा देर धूप में रहना भी मुश्किल है। अब तो रात की हल्की ठंडक भी धीरे-धीरे कम हो रही है। लोगों ने गर्म कपड़े भी अब पैक कर दिए हैं। यूपी के मौसम में आने वाले दिनों में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। यहां 19 और 20 मार्च को मौसम में हल्का बदलाव दिख सकता है। लेकिन उससे पहले मौसम शुष्क ही रहेगा और दिन में धूप की तेज तपिश परेशान करेगी।

Up Weather Forecast.

यूपी में आज मौसम का हाल

आपके शहर में आज मौसम का हाल

यूपी में शनिवार को मौसम शुष्क देखने को मिला। आज भी यहां पर ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। यूपी के लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या समेत अधिकतर हिस्सों में आज आसमान साफ रहने वाला है। राजधानी लखनऊ में शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री दर्ज किया गया। आज यहां का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक रह सकता है। वहीं प्रयागराज में आज अधिकतम तपामान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इन दिनों प्रयागराज अधिक गर्म बना हुआ है।

End of Feed