UP Weather: कानपुर में सबसे अधिक रहा पारा, कल इन जिलों में हीटवेव का अलर्ट, जानें आज यूपी का मौसम

UP Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में भयंकर गर्मी पड़ रही है। यहां चिलचलाती गर्मी और तेज झुलसाने वाली धूप ने लोगों को परेशान किया हुआ है। जिसके कारण दोपहर में लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। यहां गर्मी के कारण दिन में आलम ऐसा है कि मानों आसमान से आग बरस रही है। आने वाले दिनों में गर्मी और प्रचंड रूप धारण करने वाली है। यूपी में फिर से लू दस्तक देने वाली है। मौसम विभाग की ओर से 16 मई से लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। यूपी में आने वाले दिनों में बारिश होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं और न ही भीषण गर्मी से राहत मिलने की अभी कोई संभावना है। आइए जानते हैं कि आज यूपी में कैसा मौसम रहने वाला है।

UP Weather Forecast.

यूपी के मौसम का हाल

इन जिलों में हीटवेव का अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज यूपी में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इस दौरान आंधी या बारिश चलने की कोई संभावना नहीं है। कल यानी 16 मई को यूपी का मौसम साफ रहने के आसार है। गुरुवार को कई जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दिन प्रयागराज, चित्रकूट, बांदा, कौशांबी, फतेहपुर, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, जालौन, महोबा, हमीरपुर, इटावा, झांसी और ललितपुर में हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है।

End of Feed