UP Weather Forecast: यूपी में भीषण गर्मी का दौर, कल इन इलाकों में गरज-चमक के साथ पड़ेगी बौछार, बारिश से कूल-कूल होगा मौसम

UP Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: यूपी में आज मौसम शुष्क रहने वाला है, कल पूर्वी यूपी में बारिश होने के आसार हैं। वहीं पश्चिमी यूपी का मौसम शुष्क रहेगा।

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: यूपी में तेज धूप के चलते गर्मी अपना कहर दिखा रही है। यहां के तापमान में भी लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। हालांकि यूपी के मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिलने वाला है। कल प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। बारिश का यह सिलसिला 8 अप्रैल से शुरू होकर 12 अप्रैल तक जारी रहने के आसार हैं। जिसके बाद गर्मी से राहत मिलने की भी उम्मीद है। बारिश की बूंदे पड़ने से मौसम यहां का कूल होने के आसार हैं।

End of Feed