Roadways Bus: होली पर 300 अतिरिक्त रोडवेज बसों से मिलेगी बड़ी राहत, जानिए- कहां से किस जिले के लिए चलेंगी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 7, 2023, 12:51 PM IST

Roadways Bus: राजधानी लखनऊ से यूपी के 75 जिलों के लिए रोडवेज बसों का संचालन होगा। इससे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी। लखनऊ के चारों बसों अड्डों से यात्रियों को यह रोडवेज बसें मिलेंगी। इसके अलावा, रंग वाले दिन दोपहर बाद यात्रियों को सिटी बसों की सेवा मिलेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • होली पर परिवहन विभाग ने दी यात्रियों को राहत
  • लखनऊ के चारों बस अड्डों से चलेंगी 300 अतिरिक्त बसें
  • यात्रियों को उत्तर प्रदेश के 75 जिलों तक पहुंचाएंगी बसें


Roadways Bus: होली के पर्व पर ट्रेन और रोडवेज बसों के साथ ही निजी बसों में भी भारी भीड़ देखी जा रही है। रेलवे और यूपी परिहन निगम यात्रियों की सुविधा के लिए जोर-शोर से जुटा है। लखनऊ के चारों बस अड्डों से रोडवेज प्रशासन 250 साधारण और 50 एसी बसों का संचालन करेगा, यह बसें यात्रियों को उत्तर प्रदेश के 75 जिलों तक पहुंचाएंगी। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार, आलमबाग बस टर्मिनल से बनारस, प्रयागराज समेत दिल्ली रूट एवं पश्चिमी जिलों के लिए बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा, कैसरबाग से सीतापुर, बरेली, शाहजहांपुर होते हुए दिल्ली के लिए बसें संचालित होंगी। बहराइच, बलरामपुर, गोंडा के लिए भी बसें चलेंगी।

Lucknow Roadways

होली पर यहां से चलेंगी बसें

लखनऊ के चारबाग बस अड्डे से रायबरेली, फतेहपुर, मोरावां, कानपुर, अयोध्या, आजमगढ़, बस्ती, अंबेडकरनगर और गोरखपुर रूट के लिए बसें उपलब्ध होंगी। वहीं अवध बस स्टेशन से पूर्वांचल के लिए बसें भी मिलेंगी।

End of Feed