UP Electricity Connection: उत्तर प्रदेश सरकार ने बिजली आपूर्ति के मामले में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बताया जा रहा है कि पॉवर फॉर ऑल योजना के तहत उत्तर प्रदेश सरकार ने दावा किया है कि प्रदेश में अब तक करीब 1.58 करोड़ नए बिजली कनेक्शन दिए है। वहीं, सौभाग्य योजना के तहत प्रदेश में करीब 62.18 लाख बिजली कनेक्शन दिया गया है। हालांकि इतनी बिजली कनेक्शन देने के साथ ही उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बन चुका है।
हालांकि प्रदेश में बिजली की खपत को देखते हुए इसके लिए उत्पतादन क्षमता भी बढ़ाई गई है। बता दें प्रदेश में 3.32 करोड़ उपभोक्ताओं को बिजली मुहैया कराने के लिए प्रदेश में इसकी खपत देखते हुए यह बढ़कर करीब 30,460 मेगावॉट हो चुका है। वहीं, प्रदेश में सरकार ऊर्जा के गैर-परंपरागत स्रोत पर भी जोर दे रही है। इसके लिए प्रदेश में सौर उर्जा के जरिए बिजली आपूर्ति पर जोर देने का प्रयास कर रही है।
सौर उर्जा के जरिए बिजली की जरुरतों को पूरा करने के लिए योगी सरकार इस कड़ी में अयोध्या को पहली सौर ऊर्जा सिटी के मॉडल के तौर पर विकसित करने के लिए आगे की दिशा में काम कर रही है। बताया जा रहा है कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे को सोलर एक्सप्रेसवे के रूप में विकसित करने की कवायद भी तेज गति से आगे बढ़ रही है।
बता दें प्रदेश के 10 जिलों के करीब 250 दुर्गम गांवों को भी सोलर एनर्जी के द्वारा रोशन करने की पहल की गई है। वहीं, सार्वजनिक स्ट्रीट लाइट के लिए भी सोलर लाइट संयंत्रों को स्थापित करने का काम किया गया है। अब तक तकरीबन 21 हजार से अधिक जगहों पर सोलर लाइट संयंत्रों को स्थापित करने का भी काम पूरा कर लिया गया है।
