यूपी पुलिस का ऑपरेशन ऑल आउट! 256 खतरनाक अपराधी हुए ढेर, सबसे अव्वल मेरठ जोन

UP News: उत्तर प्रदेश पुलिस ने पिछले साढ़े आठ सालों में 256 अपराधियों को ढेर किया है। मिशन शक्ति के तहत पुलिस द्वारा लगातार एनकाउंटर कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में सबसे अव्वल मेरठ जोन है, जहां पुलिस की टीम ने 85 कुख्यात अपराधियों को एनकाउंटर में ढेर किया।

UP News: योगी सरकार ने जीरो टॉलरेंस नीति के तहत प्रदेश में पिछले साढ़े आठ वर्षों में अपराध और अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए एनकाउंटर में 256 खतरनाक अपराधियों को मुठभेड़ में ढेर कर यमलोक पहुंचाया है। इस दौरान पुलिस ने कुल 15,726 मुठभेड़ की कार्रवाइयां कीं, जिनमें 31,960 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। बता दें कि इस कार्रवाई में मुठभेड़ के दौरान 10,324 अपराधी घायल हुए। वहीं अपराधियों से लोहा लेते हुए 18 पुलिसकर्मी शहीद हो गये, जबकि 1,754 पुलिसकर्मी घायल हुए।

UP Police

यूपी पुलिस का ऑपरेशन ऑल आउट (फोटो - iStock)

किस शहर में हुआ सबसे अधिक अपराधियों का एनकाउंटर

प्रदेश में सबसे अधिक मुठभेड़ मेरठ जोन में दर्ज की गई, जहां पुलिस ने 4,453 मामलों में कार्रवाई की। इस कार्रवाई में 8,312 अपराधी दबोचे गए, जबकि 3,131 अपराधी घायल हुए। वहीं, 85 कुख्यात अपराधियों को मौके पर ही मार गिराया गया। इस दौरान 461 पुलिसकर्मी घायल हुए जबकि अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए दो पुलिसकर्मी शहीद हो गये।

End of Feed