यूपी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, बरेली-बुलंदशहर में दो शातिर बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

यूपी पुलिस ने बरेली में दुष्कर्म और बुलंदशहर में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की गोली से घायल होने के बाद दोनों अपराधियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उत्तर प्रदेश पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। बरेली और बुलंदशहर में दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान इन दोनों अपराधियों के गोली लगी, जिससे वह घायल हो गए। पुलिस ने दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। बताया जा रहा है कि बरेली में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है तो वहीं बुलंदशहर में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

Crime News

यूपी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

बरेली में दुष्कर्म करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार

पुलिस के क्षेत्राधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर थाना बारादरी का वांछित अपराधी रफीक अहमद पीलीभीत बाईपास से भागने की फिराक में था। पुलिस ने उसकी घेराबंदी की। खुद को फंसते देख बदमाश पुलिस पर फायरिंग कर 99 बीघा की तरफ भागने लगा। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश घायल हो गया। उसके बाएं पैर में गोली लगी और उसे घेराबंदी करके गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बरेली में बदमाश को मुठभेड़ के दौरान एक गोली भी लगी है। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

End of Feed