Fire Broke Out: लखनऊ के एक सवई फैक्ट्री में आग लग गई, जिससे चोरों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि फैक्ट्री के कर्मचारियों ने पानी डालकर आग को बुझाने की कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं हो पाए। इसके बाद इसकी सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब 2 घंटे की भारी मशक्कत के बाद सवाई फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पा लिया गया। वहीं, बताया जा रहा है कि दूसरी तरफ हसनगंज में भी एक कबाड़ के दुकान में आग लग गई।
UP News: सेवई फैक्ट्री में लगी आग, दमकल की 6 गाड़ियों ने 2 घंटे में बुझाई (सांकेतिक फोटो)
कर्मचारियों से नहीं बुझी आग
दरअसल, गुरुवार 05 अक्टूबर सुबह करीब सात बजे लखनऊ के ठाकुरगंज थाना की रिंग रोड चौकी के पास मोहम्मद मूसी की सेवई बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में घी और मैदा होने के कारण आग तेजी से फैलने लगी। इसके बाद फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों ने आग बुझाने की प्रयास की, लेकिन उनसे आग नहीं बुझी। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस और फायर स्टेशन को दी गई।
कबाड़ की दुकान में भी लगी आग
सूचना मिलते ही फायर स्टेशन से दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद किसी तरह करीब 2 घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि सभी लोग सुरक्षित है, लेकिन फैक्ट्री में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं, बताया जा रहा है कि हसनगंज में बाबूगंज चौकी के पास भी एक कबाड़ की दुकान में बुधवार देर रात आग लग गई थी। हालांकि फायर स्टेशन पहुंची दो गाड़ियों ने वक्त रहते आग बुझा दी थी, जिससे आसपास के दो झोपड़ियां जलने से बच गई।
