Uttar Pradesh Ki Taaja Khabar (आज की उत्तर प्रदेश की ताजा न्यूज लाइव, आज के उत्तर प्रदेश समाचार) 06 अक्टूबर 2023 LIVE : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पीलीभीत का दौरा करेंगे। यहां वह वन महोत्सव में शामिल होंगे। वाराणसी में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शाइन सिटी कंपनी की करीब सौ करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली हैं। CBI टीम ने सेंट्रल GST कार्यालय पर छापेमारी की है। वहीं, 8 अक्टूबर को प्रयागराज में वायु सेना के एयर शो से पहले आज फुल ड्रेस रिहर्सल हो रहा है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों-कस्बों की सभी छोटी-बड़ी खबरें आप एक साथ इस जगह पढ़ पाएंगे। दिनभर आप इस पेज पर बने रहे और अपने इलाके की लेटेस्ट अपडेट जानते रहें। इन्हीं खबरों के साथ ही इन्हीं राज्यों के प्रमुख समाचार इस प्रकार हैः
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पीलीभीत का दौरा करेंगे। यहां वह वन महोत्सव में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि सीएम योगी का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम भी जारी हो गया है।
- वाराणसी में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शाइन सिटी कंपनी की करीब सौ करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली हैं। बताया जा रहा है कि इस कंपनी ने निवेशकों के करीब 60 करोड़ रुपए हड़प लिए है।
- CBI टीम ने सेंट्रल GST कार्यालय पर छापेमारी की है। बता दें यह छापेमारी गुरुवार की सुबह अलीगढ़ महानगर के लालडिग्गी स्थित कार्यालय पर की। छापा मारने के बाद कार्यालय को अंदर से बंद कर दिया।
- महिलाओं को जागरुक करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 14 अक्टूबर से महिला सशक्तिकरण अभियान की शुरुआत करेंगे। बता दें यह अभियान 15 अक्टूबर से 24 अक्टबर तक सभी जिलों में रैलियों का आयोजन किया जाएगा।
- यूपी एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बहराइच जिले कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग में करीब 50 बंदरों को मारकर किसी ने उनके शव को चौकी के पास फेंक दिए है।
- ट्रेन से सफर करने वाले कृपया ध्यान दें। 6 अक्टूबर से 15 अक्टबर के बीच श्रमजीवी एक्सप्रेस समेत 11 ट्रेनें वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकेंगी। हालांकि इससे यात्रियों को परेशानी हो सकती है।
- मुजफ्फरनगर की एक स्थानीय अदालत ने पांच साल पुराने हत्या के एक मामले में बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति और उसके तीन बेटों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
- ग्रेटर नोएडा के एक निवासी के साथ एक व्यस्त चौराहे पर कुछ स्थानीय लोगों ने एक विवाद को लेकर मारपीट की और उस पर लाठियों से हमला किया। व्यक्ति के साथ जब यह घटना घटी तब कुछ पुलिसकर्मी कथित तौर पर अपने सरकारी वाहन के साथ घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर मौजूद थे।
- 8 अक्टूबर को प्रयागराज में वायु सेना के एयर शो से पहले आज फुल ड्रेस रिहर्सल हो रहा है। बता दें इस रिहर्सल के लिए देश भर से आए वायु सैनिकों ने खास तैयारी की है।
