मेक इन इंडिया को मजबूती देगा UP डिफेंस कॉरिडोर, आगरा और अलीगढ़ नोड को आगे ले जाने की तैयारी

आगरा और अलीगढ़ नोड पर संरचनाओं के डेवलपमेंट के लिए योगी सरकार 185.30 करोड़ रुपए खर्च करेगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPDA) ने खाका तैयार किया है। उत्तर प्रदेश डिफेंस कॉरीडोर परियोजना के तहत 12 महीने में कुल 211.02 हेक्टेयर पर सभी निर्माण और विकास कार्यों को पूरा करने की तैयारी में है।

UP Defence Corridor: मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने और देश की रक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए उत्तर प्रदेश में डिफेंस सेक्टर को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए आगरा और अलीगढ़ नोड के विकास कार्य को अगले स्तर पर ले जाने के लिए काम हो रहा है। उत्तर प्रदेश में डिफेंस कॉरीडोर परियोजना (UPDIC) के अंतर्गत भी डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग फ्रेमवर्क को स्थापित करने का काम जारी है। सीएम योगी के विजन को मिशन मानकर उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPDA) ने खाका तैयार किया है।

Up defence corridor

आगरा और अलीगढ़ नोड का होगा विकास (फाइल फोटो)

क्या है UPDIC का प्लान

UPDA की तैयार की गई कार्ययोजना के अनुसार, आगरा में 120.98 करोड़ की लागत से 123.13 हेक्टेयर और अलीगढ़ में फेज-2 के तहत 87.89 हेक्टेयर में 64.31 करोड़ रुपए खर्च करके आंतरिक संरचना का निर्माण और विकास किया जाएगा। इस तरह, दोनों नोड्स में कुल मिलाकर 12 महीने में 211.02 हेक्टेयर क्षेत्र में लगभग 185.30 करोड़ रुपए की लागत से निर्माण व विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा।

End of Feed