CM Yogi ने कैबिनेट मंत्रियों के साथ देखी The Kerala Story

  • Agency by: Agency
  • Updated May 12, 2023, 01:50 PM IST

The Kerala Story: सीएम योगी और उनकी कैबिनेट ने लोकभवन में द केरल स्टोरी फिल्म देखी। एक दिन पहले गुरुवार को सीएम योगी ने लखनऊ में द केरल स्टोरी फिल्म की पूरी टीम से मुलाकात की थी।

The Kerala Story: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपनी पूरी कैबिनेट के साथ विवादित फिल्म द केरल स्टोरी देखी। सुदीप्तो सेन की इस फिल्म की सीएम योगी और उनकी कैबिनेट के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग की गई थी। लोकभवन ऑडिटोरियम में दोपहर 11:30 मिनट पर इस फिल्म की स्क्रीनिंग की गई।

CM Yogi Adityanath Watches The Kerala Story

सीएम योगी ने देखी द केरल स्टोरी फिल्म

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सीएम योगी और उनकी कैबिनेट ने लोकभवन में द केरल स्टोरी फिल्म देखी। न्यूज एजेंसी की ओर से जारी की गई एक वीडियो में सीएम योगी आदित्यनाथ और उनके साथ अन्य नेता फिल्म देखते हुए दिखाई दे रहे हैं।

End of Feed