UP Weather: यूपी में सुबह और रात में गुलाबी ठंड का अहसास, दिन में तेज धूप का सिलसिला जारी, जानें आज कैसा मौसम रहेगा

आज का मौसम यूपी, 15 October 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: यूपी में सुबह और शाम में ठंडक महसूस हो रही है। वहीं दिन में अभी भी तेज धूप निकलने से गर्मी का अहसास हो रहा है। प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। लेकिन अभी भी तापमान सामान्य से अधिक ही है। आज प्रदेश में कैसा मौसम रहने वाला है, आइए जानते हैं।

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश से मॉनसून पूरी तरह विदा हो चुका है। अब धीरे-धीरे मौसम में ठंडक का अहसास घुल रहा है। दिन में जहां तेज धूप निकलने से गर्मी परेशान कर रही है। वहीं रात के समय तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। साथ ही तड़के सुबह भी हल्की ठंडक महसूस होना शुरू हो गई है। आने वाले दिनों में मौसम में हल्की ठंड बढ़ती जाएगी। फिलहाल प्रदेश में न ही ज्यादा ठंडक है और न ही ज्यादा गर्मी है। हालांकि सुबह और रात के समय गुलाबी ठंड का अहसास होना शुरू हो गया है। आइए जानते हैं कि आज यूपी का मौसम कैसा रहेगा?

UP weather 1

यूपी का मौसम

यूपी में आज शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं भी बारिश होने के कोई आसार नहीं है। 15 से 20 अक्टूबर तक यूपी के दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। आने वाले दिनों में कहीं भी बारिश को लेकर कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार यूपी में आगामी दिनों में मौसम साफ रहने वाला है। इस दौरान बीच-बीच में बादलों की आवाजाही भ देखने को मिल सकती है। साथ ही पश्चिमी हवाओं की वजह से न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट भी हो सकती है।

End of Feed