लखनऊ

Lucknow में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दुपट्टे से हाथ पैर बांधकर कस दिया गला

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक किशोरी के सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसे जान से मारने की कोशिश की गई। पुलिस गैंगरेप करने वाले आरोपियों की तलाश में जांच टीमें बनाई गई हैं।

Image

Lucknow में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दुपट्टे से हाथ पैर बांधकर कस दिया गला

लखनऊ: यूपी में बेटियों के खिलाफ अपराध बढ़ते जा रहे हैं। छेड़छाड़ और रेप जैसी घटनाएं आम होती जा रही हैं। ताजा मामला राजधानी के चिनहट से सामने आया है, जहां एक 14 साल की लड़की बेसुध हालत में खेत में पड़ी मिली। उसके गले में दुपट्टा कसा हुआ था। आरोप है कि सोमवार की सुबह किशोरी शौच के लिए खेतों में गई थी। इसी दौरान 3 लड़कों ने उसके साथ गैंगरेप किया और हाथ पैर बांधकर भाग गए। जब किशोरी बहुत देर तक घर नहीं लौटी तो घर वालों ने तलाश की। इसके बाद घर वालों ने खोजबीन शुरू की तो किशोरी झाड़ियों के बीच में बेहोशी की हालत में पड़ी थी।

पुलिस की मौजूदगी में परिजन उसे अस्पताल ले गए। फिलहाल, उसकी हालत गंभीर है। फिलहाल, पुलिस ने पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 3 जांच टीमें बनाई हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article